शामली, मई 9 -- थाना क्षेत्र के गांव सोहजनी उमरपुर में खेत की डोल को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सोहजनी उमरपुर निवासी हसमुद पुत्र शरीफ ने थाना थानाभवन में दी गई तहरीर में बताया कि 4 मई 2026 को खेत की डोल को लेकर उसके ताऊ के लड़कों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि उसी रंजिश के चलते शाम करीब आठ बजे नौशाद, अकरम, इरशाद पुत्रगण यामीन तथा इसरार पुत्र फजर अपने हाथों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उसके घर पहुंच गए।पीड़ित यह भी पढ़ें- घर में घुसकर दंपति से मारपीट, पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर हमला कर दिय...