मुजफ्फर नगर, मई 4 -- छपार। खेत की डोल काटने को लेकर विवाद में दो सगे भाइयों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमलाकर एक युवक को लहूलूहान कर दिया। पुलिस ने घटना के 11 दिनों बाद मुकदमा दर्ज किया है। गांव बरला निवासी महबूब अली पुत्र जंगू ने घटना के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गत 22 अप्रैल की सुबह आठ बजे के लगभग वह अपने खेत पर पानी चला रहा था, तभी वहां पर गांव के ही सलमू व अहमद पुत्रगण रियासत आए और खेत की डोल को लेकर उसके साथ गालीगलौज व मारपीट करने लगे। लाठी डंडे व धारधार हथियार से हमलाकर आरोपियों ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। जिससे वह लहूलूहान हो गया। आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने उसे मेडिकल परिक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.