औरैया, जून 9 -- कुदरकोट, संवाददाता। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव ऊसरपाटी में खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ऊसरपाटी निवासी रूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे वह अपने खेत की जुताई करवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कुँवरपाल, सत्यपाल, सुमित और कृष्णा वहां पहुंच गए और जुताई का विरोध करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए।पीड़ित का आरोप है कि चारों लोगों ने उनके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ले जाने के विवाद में भाइयों को पीटा, चार पर केस शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे उनके भाई इंद्रपाल की पत्नी मालती के साथ भी आरोपितों ने हाथापाई की। घटना में...