बदायूं, अप्रैल 11 -- खेत की जुताई करने जा रहा ट्रैक्टर बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया, जिसमें युवक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के राजथल में बजहांगी रोड पर हुआ। गांव राजथल के रहने वाले दिनेश 18 वर्ष पुत्र किशनवीर अपने खेत की जुताई करने के लिए गांव के ही रहने वाले राम लखन पुत्र रामनिवास का ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर बजहांगी रोड पर पहुंचा, सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में वह अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया।इस हादसे में दिनेश और राम लखन दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.