खेत की जुताई के समय रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत
मैनपुरी, जून 15 -- खेत की जुताई करते समय एक हादसे में किसान की रोटावेटर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। भोगांव क्षेत्र के ग्राम बाकीपुर निवासी 55 वर्षीय पेशकार पुत्र सम्मन लाल सोमवार शाम करीब 5 बजे अपने खेत की जुताई करवा रहे थे। खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर चल रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से पेशकार का पैर फिसल गया और वह सीधे चलते हुए रोटावेटर की चपेट में आ गए। रोटावेटर से बुरी तरह कटने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर दौड़ पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम नीरज कुमार द्विवेदी, सीओ रामकृष्ण द्विवेदी और थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पुत्र ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.