खेत की जुताई के पैसे तुरंत न देने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल
कन्नौज, जून 9 -- ठठिया संवाददाता। जुताई के पैसों को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव ऐमा मौजा जनखत निवासी गौरव पुत्र आदित्य कुमार ने बताया कि सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे वह गांव के पास मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान गांव के ही प्रदीप और दुरवीन वहां पहुंचे और खेत की जुताई के पैसों की मांग करने लगे। पीड़ित के अनुसार उसने आरोपियों से कहा कि वह एक-दो दिन में पैसे चुका देगा, लेकिन इसी बात पर दोनों आरोपी गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने धारदार हथियार दरांती तलवार से उसके हाथ पर तीन जगह वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.