बलरामपुर, जून 22 -- उतरौला, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमवापुर कला निवासी 58 वर्षीय मोहम्मद फारुक खां की खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को उनके पैतृक गांव के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।रमवापुर कला निवासी मोहम्मद फारुक खां पुत्र मकबूल अहमद खां शनिवार सुबह करीब नौ बजे अपने निजी ट्रैक्टर से ग्राम नारायनपुर मझारी स्थित खेत की जुताई करने गए थे। जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम तक जब फारुक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के ...