बलरामपुर, अप्रैल 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैजपुर डिहवा में खेत की जमीन के विवाद में विपक्षियों ने पिटाई कर दी। रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। एक पक्ष ने लाठी-डंडों से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें महिला समेत दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू दी है। ग्राम बैजपुर डिहवा निवासी बाबादीन ने मंगलवार को बताया कि अपने खेत के रास्ते आ जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते को लेकर आपत्ति जताई, जिससे दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। यह भी पढ़ें- झगड़ा कर जान से मारने की दी धमकी विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के हजारीलाल, मनोज कुमार, अमृतलाल व जीतबहादुर ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आई बेटी प्रीति को भी नहीं बख्शा। उसकी भी पिटाई कर घायल कर दिया। आरोपि...