शाहजहांपुर, मई 23 -- तिलहर। तिलहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की खेत किनारे लगे कंटीले तार से गर्दन कटने से मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक सड़क किनारे काफी देर तक तड़पता रहा, लेकिन उसे अस्पताल पहुंचाने तक का मौका नहीं मिल सका। महज 15 दिन पहले उसकी नवजात बेटी की भी मौत हुई थी। अब युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बराह मोहब्बतपुर गांव निवासी 20 वर्षीय सूरजपाल शुक्रवार शाम अपनी पत्नी जमुना देवी और सास को मायके छोड़ने के लिए बाइक से बिरसिंहपुर गया था। बताया गया कि नवजात बेटी की मौत के बाद जमुना मानसिक रूप से परेशान थी, इसलिए उसकी मां उसे कुछ दिनों के लिए अपने साथ मायके ले जा रही थी। यह भी पढ़ें- खेत किनारे लगे तार से कटी युवक की गर्दन, दर्दनाक मौत सूरजपाल पत्नी और सास को वाहन मे...