फतेहपुर, फरवरी 14 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के बसिगंवा गांव के पास खेत किनारे स्थित कुएं में गिरने से 30 वर्षीय युवक मोहन वाल्मीकि निवासी लाला बक्सरा की मौत हो गई। वह बैठका चौराहे से अपने गांव लौट रहा था। इंद्रजीत के घर के पास सड़क से करीब 15 फीट दूर स्थित कुएं में गिरने की सूचना पर ग्रामीणों ने निकालने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। परिजन निमंत्रण में जहानाबाद गए थे। भाभी आरती व उर्मिला ने जमीनी विवाद में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...