गोरखपुर, अप्रैल 13 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में खेत की मेड़ साफ करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जवैनिहा गांव निवासी उदयराज यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 12 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे वह अपने खेत की मेड़ को अपनी तरफ से साफ कर रहे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार का बेटा मनोज, आकाश व कैंपियरगंज क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के उनके दो अज्ञात रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी, जिससे उनका सिर फट गया और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.