गोपालगंज, अप्रैल 18 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता जादोपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में शुक्रवार को खेत में पटवन करने गए एक किसान को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल किसान डॉक्टर यादव को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। किसान ने बताया कि वह गन्ने की खेत का पटवन करने के लिए अपना पंप सेट लेकर गांव में स्थित पोखरे के समीप गया था। पोखरे में पाइप डालकर वह पंप सेट चालू करने वाला ही था कि कुछ लोग आकर मना करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। घटना की सूचना जादोपुर थाने की पुलिस को दी गई है। यह भी पढ़ें- खेत से फसल न काटने देने का आरोप पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...