गंगापार, मार्च 31 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलघना में सोमवार सुबह खेत काटने जा रही एक लड़की को गांव का ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। भुक्तभोगी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।क्षेत्र के तेलघना गांव में एक लड़की सोमवर सुबह अपने खेत की ओर कटाई करने जा रही थी। उसके पिता के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर है। कुछ ही दूरी पर गांव का युवक राजेंद्र सिंह उर्फ पंडित उसको पकड़ लिया और पास ही बनी मंडी समिति में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वापस आने पर उसने अपने परिजनों को बताया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.