रायबरेली, जून 27 -- बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली के बछरांवा थानाक्षेत्र के विनायकपुर गांव में शुक्रवार देर शाम खेतों से लौटी 14 साल की किशोरी ने घर में घुसते ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी के अचानक आत्मघाती कदम उठाने से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार की जानकारी जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के विनायकपुर गांव निवासी वर्षा (14) पुत्री सोनू गांव में मां और छोटे भाई के साथ रहती थी। उसके पिता सोनू की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।

घटना का विवरण शुक्रवार देर शाम वर्षा भैंस चराकर खेतों से वापस लौटी और घर के अंदर चली गई। उस समय वर्षा की मां जानवरों के चारे-पानी की व्यवस्था में जुटी थीं। किशोरी की मां ने बताया कि जब वह जानवरों के चारे-पानी की व्यवस्था...