छपरा, अगस्त 25 -- धान-गेहूं की पारंपरिक खेती से आगे बढ़ेंगे किसान 10 हेक्टेयर में बनेगा मसाला क्लस्टर; 40 फीसदी तक मिलेगा अनुदान हिन्दुस्तान विशेष पेज चार की लीड छपरा, प्रवीण कुमार। सारण के खेतों में अब धान, गेहूं, मक्का और सरसों जैसी पारंपरिक फसलों के साथ धनिया, मेथी और हल्दी की खुशबू भी बिखरेगी। अब तक जिले में मसालों की जरूरत का बड़ा हिस्सा बाहर से आने वाली फसलों से पूरा होता रहा है। बिहार में मसाला उत्पादन सीमित होने के कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों से मसालों की आपूर्ति होती है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बिहार में 2024-25 में धनिया का उत्पादन करीब 700 टन और हल्दी का करीब 2,700 टन रहा।औसत के आधार पर देखें तो सारण में धनिया का उत्पादन करीब 18 टन और हल्दी का करीब 71 टन बैठता है। मेथी का उत्पादन भी राज्य में ...