खेतों में सिंचाई पानी का रास्ता बंद करने का आरोप
बागेश्वर, जून 23 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कपकोट तहसील के गैरखेत गांव के किसानों ने पीएमजीएसवाई पर खेतों तक पानी पहुंचाने का मार्ग बंद करने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि पानी के अभाव में उनकी नर्सरी और बागवानी सूखने के कगार पर है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कुंदन सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर अपनी समस्याएं उठाईं। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों कपकोट-पोलिंग-हरसीला मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण के दौरान खेतों तक पानी पहुंचाने और आवाजाही के लिए उपयोग में आने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी जानकारी उन्होंने संबंधित विभाग को दी थी।ग्रामीणों का आरोप है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.