सिमडेगा, जनवरी 28 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के कैरबेड़ा गांव में जल संसाधन विभाग द्वारा रामरेखा जलाशय योजना के अवशेष निर्माण कार्य एवं मुख्य नहरों के लाइनिंग कार्य का शिलान्यास किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विधायक भूषण बाड़ा शिलापट्ट का अनावरण किया। भूषण बाड़ा ने कहा कि रामरेखा जलाशय एवं नहरों का यह कार्य क्षेत्र के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पानी और किसान का रिश्ता सबसे मजबूत होता है। जब खेतों तक समय पर पानी पहुंचेगा, तभी खेती मजबूत होगी और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने कहा कि यह नहर क्षेत्र के विकास और खुशहाली की धारा बनेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और जनप्रतिनिधि मिलकर सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार काम करते रहेंगे। इस अवसर पर जिप सदस्य जोसिमा खाखा, एजाज अहम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.