गुड़गांव, अप्रैल 1 -- रेवाड़ी। गांव गंगायचा जाट के एक खेत में बुधवार को बिना नंबर प्लेट की एक थार को लावारिस हालत में रेवाड़ी पुलिस ने जब्त किया। जांच में पता चला कि थार का मालिक गुरुग्राम के खलीलपुर का रहने वाला गौरव है। रेवाड़ी-रोहतक हाईवे स्थित इस गांव में खड़ी थार के शीशे टूटे हुए थे। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि तार फेंसिंग को तोड़ते हुए थार खेत में घुस गई। खेत में दूसरी कार के टायरों के निशान भी मिले। थार को निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहीं निकली। पहिये धंसने की वजह से थार चालक मौके से चला गया। डीएसपी सुरेन्द्र श्योराण ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। थार में खून के धब्बे भी मिले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.