संभल, अगस्त 18 -- जिले के किसानों के खेत अब पारंपरिक फसलों के साथ ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी से भी गुलजार होंगे। किसानों की आमदनी बढ़ाने और बागवानी फसलों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नई फसलों की खेती करने वाले किसानों को सरकार की ओर से 40 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा। योजना का लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। इसके अलावा पपीता और आम की खेती को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।कृषि विभाग का मानना है कि पारंपरिक फसलों के साथ फल उत्पादन को बढ़ावा देने से किसानों के पास आमदनी के अतिरिक्त विकल्प तैयार होंगे। ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी जैसी नई फसलों की खेती से किसानों को बाजार में बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। विभाग की ओर से किसानों को खेती क...