इटावा औरैया, जून 23 -- सैफई। दो किसानों के खेतों पर लगे ट्रांसफार्मरों से चोर तेल और तार चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम लरखोर निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 जून की रात उनके खेत पर लगे ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से चोर तेल और तार चोरी कर ले गए। घटना के बाद जब उन्होंने आसपास जानकारी जुटाई तो पता चला कि ग्राम नगला मुड़ियन निवासी सुभाष यादव के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर से भी 26 मार्च को इसी तरह चोरी हो चुकी थी। मंगलवार को दोनों किसान थाना पहुंचे और लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...