झांसी, अप्रैल 11 -- झांसी,। पूंछ थाना क्षेत्र में भीषण घटना हुई। गांव मसूबा के मौजा दतावली में अचानक सूखी कटी-पकी फसल में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक कई बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। वहीं खेतों का मंजर देख अन्नदाता बिलख पड़ा। बोला, साहब अब खेत में कुछ बचा है। मौजा दतावली में हरीशचंद्र राजपूत के खेत हैं। उसमें सिंचाई सहित अन्य के भारी मात्रा में उपकरण रखे थे। इसके अलावा कटी पर पकी फसल खड़ी थी। शनिवार दोपहर अचानक खेतों में आग लग गई। हाई टेम्प्रेचर और गर्महवाओं की वजह सेआग तेजी से फैली। देखते ही देखते आग ने पूरे खेतों को अपने आगोश में ले लिया। लोगों ने अपने साधनों से इसे बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक आग चारो तरफ फैल चुकी थी। सूचना पर पुलिस व फायर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.