औरैया, अप्रैल 24 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रायपुर कैथावा गांव में शुक्रवार सुबह खेतों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर खेतों में पड़ा भूसा जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि सुबह करीब 9:45 बजे अचानक खेतों से धुआं उठता देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गेहूं की कटाई के बाद खेतों में पड़ा सूखा भूसा आग की चपेट में आ गया, जिससे आग तेजी से फैलने लगी। आगजनी में किसान भगवान सिंह पुत्र बहादुर सिंह, गोविंद पुत्र बलराम सिंह निवासी कैथावा, अनिल पुत्र उदयनारायण निवासी रायपुर तथा पप्पू पुत्र हरदयाल सिंह निवासी हिंद पूर्वा के खेत प्रभावित हुए। यह भी पढ़ें- खेतों में लगी आग से भूसा जलकर राख ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके प...