मैनपुरी, अक्टूबर 3 -- जनपद मेँ हुई भारी बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल पानी में गिर गईं थीं ।जो पानी न निकलने के कारण खेतों में ही सड़ रही है। जिससे कोसमा क्षेत्र के किसानों का भारी नुकसान हुआ है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन से जिले में हुए हुए नुकसान की रिपोर्ट तलब की है। ताकि जिन किसानों का नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजे के तौर पर राहत प्रदान की जा सके। क्षेत्रीय लेखपाल हेमंत कुमार क्षेत्र के कोसमा और नगला खुशाली पहुंचे और पीड़ित किसानों के साथ खेतों पर पहुंचकर वारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित किसानों का गाटा संख्या, रक़वा, आधार नंबर, तथा खाता संख्या एकत्रित करके हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...