बागपत, जुलाई 11 -- बड़ौत/बागपत। जिलेभर में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जबकि खेतों में कई-कई फीट तक पानी भर जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खरीफ सीजन की धान, सब्जी और ज्वार समेत अन्य फसलें पानी में डूब गई हैं, जिससे बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। तीन दिनों तक चली बारिश के कारण खेतों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। निचले इलाकों के खेत तालाब का रूप ले चुके हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ और खेतों से पानी नहीं निकला, तो धान, ज्वार, बाजरा, मूंग, उड़द सहित अन्य खरीफ फसलें पूरी तरह खराब हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- Bagpat News: लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेतों में भरा पानी, किसानों की बढ़ी चिंत...