फरीदाबाद, अगस्त 19 -- पलवल, अजित कुमार। हसनपुर थाना क्षेत्र के सतुआगढ़ी-मुर्तजाबाद इलाके में खेतों पर काश्त करने वाले व्यक्ति के मकान में तोड़फोड़, सामान लूटने और फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से 12 बोर के तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं। मामला हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा के पास जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। गांव फाटनगर निवासी पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने ज्योति दलाल, दीप दलाल और उदय करण दलाल के खेत पट्टे पर लेकर काश्त कर रखी है। आरोप है कि छह अगस्त की रात करीब 10 से 11 बजे आरोपी हथियारों से लैस होकर खेत पर पहुंचे और फायरिंग की। इसके बाद आरोपियों ने काश्त के सामान, सीमेंट और सरिया को लूट लिया और मकान में तोड़फोड़ की। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर जान से मारने की क...