अयोध्या, अप्रैल 18 -- तारुन, संवाददाता। छुट्टा गोवंश किसानों के लिये काल बने हुए हैं। यह गोवंश झुंड में खेतों में घुसकर फसलों को चट कर जा रहे है। किसानों ने प्रशासन से उन्हें पकड़ कर गोशालाओं में सरक्षित करने की मांग की है ।क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरसा नियाजपुर के किसान गंगा राम कोरी,रामचंद्र यादव,नंदकुमार मिश्रा,कर्म राज निषाद,अशोक तिवारी,सियाराम निषाद,इंसाफ अली,अली हुसैन,जगपाल, राम पियरे निषाद,धर्मराज पाल,राम प्रसाद ,राम दुलार यादव, राम रूप आदि ने बताया कि गांव में झुंडों में छुट्टा गोवंश है, जो दिन रात कुछ ही समय में फसलों को खाकर तबाह कर रहे हैं। लोग फसलों को बचाने के लिये खेतों में तार व बाड़ को लगाये हुए हैं। परन्तु गोवंश उन्हें तोड़कर खेतो में घुस जाते है और फसल को बर्बाद कर दे रहे हैं। इससे किसानों की गाढ़ी कमाई चंद समय मे खत्म हो जा...