कन्नौज, सितम्बर 26 -- कन्नौज। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जिले में किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सदर क्षेत्र से लेकर छिबरामऊ, तिर्वा, ठठिया, तालग्राम, मानीमऊ, गुरसहायगंज और सौरिख सहित लगभग सभी क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। सबसे ज्यादा असर अगैती आलू और तैयार खड़ी धान की फसल पर पड़ा है। कई स्थानों पर खेत जलमग्न होने से फसल के सड़ने और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। तिर्वा क्षेत्र में इंदरगढ़ सहित आसपास के गांवों में सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूबी बताई गई है। वहीं कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव के कारण खेतों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: 149.53 मिमी बारिश में इत्रनगरी बेहाल, शहर पानी-पानी तो गांवों में ढहे कच्चे घर जिले के अन्य हिस्सों में भी लगातार बारिश के कार...