औरंगाबाद, दिसम्बर 5 -- जिले में धीरे-धीरे भूमि की नमी सामान्य होने लगी है, जिससे धान की कटाई और रबी की बुवाई में तेजी आई है। किसान खेत को जल्द से जल्द खाली करने के लिए धान की हारवेस्टिंग करवा रहे हैं। हालांकि मशीनों की उपलब्धता कम है, फिर भी किसान किसी तरह मशीन उपलब्ध कराकर फसल कटाई और रबी की बुवाई में जुटे हैं। खेत खाली होते ही किसान गेहूं, चना, मसूर जैसी फसलें बो रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बुआई में देर होती है तो मिट्टी की नमी कम होने की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर असर पड़ सकता है। इस वर्ष खरीफ और रबी दोनों ही फसलों का काम विलंब से चल रहा है। कृषि विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि समय पर बुआई और देखभाल हो, तो रबी फसलों का उत्पादन संतोषजनक रहेगा, अन्यथा उत्पादन में कमी आने की संभावना है। वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.