लखीसराय, जून 21 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। मानसून के नहीं आने तथा कमजोर पड़ने और पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण जिले के किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। धान की खेती की तैयारी में जुटे किसानों ने खेतों की जुताई तो कर ली है, लेकिन खेतों में पर्याप्त नमी नहीं रहने के कारण धान का बिचड़ा डालने में परेशानी हो रही है। कई क्षेत्रों में किसानों को बिचड़ा तैयार करने के लिए भी खेतों में पटवन (सिंचाई) करना पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत बढ़ने लगी है। जून माह के मध्य तक सामान्य वर्षों में अच्छी बारिश होने से खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहती थी और किसान आसानी से धान का बिचड़ा डाल देते थे। इस वर्ष मौसम की बेरुखी के कारण खेतों की मिट्टी जल्दी सूख रही है। दिन में तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण खेतों में मौजूद थोड़ी बहुत नमी भी खत्म हो रही ...