इटावा औरैया, नवम्बर 18 -- फोटो 1 फसल की कटाई के बाद खेतों में जलती पराली इटावा, संवाददाता खेतों में फसल की कटाई के बाद पराली ना जलाने के लिए किसानों को जागरुक किया गया है। यह व्यवस्था भी है कि पराली जलाने पर जुर्माना भी किया जाएगा। इसके बाद भी जिले में अलग अलग स्थानों पर फसल की कटाई के बाद खेतों में धड़ल्ले से पराली जलाई जा रही है। स्थिति यह है कि जिले में रोक के बाद भी पराली जलाने पर 50 किसानों पर एक लाख 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है, इसके बाद भी पराली जलाए जाने की घटनाएं नहीं रुक रहीं हैं। ऐसा लगता है कि जागरुकता अभियानों का कोई असर नही हुआ और जुर्माना का डर भी पराली जलाने वाले किसानों को रोक नही सका है। पराली जलाने से रोकने के लिए सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए काफी खर्चा भी किया है, इसके बावजूद हालात यह हैं कि किसान खुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.