औरैया, अप्रैल 1 -- औरैया/अछल्दा, संवाददाता। जिले के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज मंगलवार देर शाम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं किसानों की चिंता काफी बढ़ गई है। खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं और सरसों की फसल पर इसका सीधा असर पड़ा है। तेज हवा से कई जगह फसलें गिर गईं हैं। और खेतों में तैयार गेहूं की फसल भीगने से कटाई का काम फिलहाल टल गया। औरैया, अजीतमल, फफूंद, अछल्दा बिधूना, एरवाकटरा आदि इलाकों में देर रात चली तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर गेहूं और सरसों की फसल खेतों में ही झुक गई। इससे उत्पादन घटने की आशंका जताई जा रही है। वहीं बूंदाबांदी के चलते कटाई का कार्य भी प्रभावित हुआ है। जिन किसानों ने कटाई शुरू कर दी थी, उन्हें काम रोकना पड़ा, जिससे उनकी लागत और मेहनत दोनों पर असर पड़ रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.