सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- ककरहवा। क्षेत्र में चल रहे दर्जनों कंबाइन मशीन से गेंहू कटाई के बाद कई दर्जन भूषा बनाने वाली मशीन संचालकों ने भूषा बनाने के लिए खेतों में डेरा डाल दिया है। भूषा बनाने वाले मशीन संचालकों ने बताया कि सभी किसान बन्धु गेंहू कटने के बाद पशु हित को खेतों में गेंहू का डंठल न जलाएं। ठंडल न जलाने से पशुओं का आहार आसानी से मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...