बुलंदशहर, मार्च 27 -- क्षेत्र के गांव हसनपुर लड़ूकी निवासी अजीत सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि बुधवार को उसकी पुत्री सोनम खेतों पर काम करने गयी थी। तभी गांव निवासी जितेन्द्र ने उसके खेत में ट्रैक्टर घुसा दिया। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुत्री ने घटना की जानकारी घर आकर दी। जब उसने आरोपी के घर शिकायत की तो आरोपी ने अपने पिता अमरपाल सिंह व पत्नी आरती के साथ मिलकर उसके पुत्र पियूष व पुत्री भूमिका से मारपीट की। जिससे भूमिका को चोटें आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.