बिजनौर, अप्रैल 16 -- बिजनौर। दिशा की बैठक में नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद द्वारा उठाए गए किसानों के खेतों में नगर पालिका का पानी जाने के मुद्दे पर प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को नगर पालिका परिषद और जल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बुधवार को निरीक्षण के दौरान साफ तौर पर देखा गया कि नगर पालिका का गंदा पानी सीधे किसानों के खेतों में जा रहा है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों ने भी अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखते हुए जल्द समाधान की मांग की। जल निगम के एई बृजमोहन और जेई यशवंत कुमार ने बताया कि किरतपुर क्षेत्र में पानी निकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अगले महीने से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- खेतों में जमा दूषित पानी से उठ रहा दुर्गंध उन्होंने बताया कि इस परियोजना का टेंडर ...