प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- प्रयागराज, संवाददाता। जिले भर में खेतों में पराली जलाने के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन कृषि ‌विभाग की ओर से इसे खर पतवार और कूड़ा जलना बताया गया है। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष पराली जलाने की 27 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से केवल दो की ही विभाग ने पुष्टि की है बाकी 25 शिकायतों को विभाग ने मामूली खर पतवार बताया है। मानसून सीजन के बाद वायु प्रदूषण में वृद्धि होने लगती है। इसमें एक बड़ी वजह धान की पराली जलाने की घटनाओं को बताया जाता है। पिछले वर्ष की बात करें तो कृषि विभाग के मुताबिक 55 शिकायतें जिले भर से मिली थीं लेकिन उसमें केवल चार की ही पराली जलाने की विभाग ने पुष्टि की थी। लेकिन इस वर्ष 27 शिकायतों में दो की ही पुष्टि की गई है। इसमें दो को नोटिस जबकि एक पर अर्थदंड की कार्रवाई की गई है। उप कृषि निदेशक पव...