एटा, अप्रैल 13 -- अलीगंज। सप्ताहभर में आई बे-मौसम आंधी-बरसात से गेहूं-तंबाकू की फसलों में नुकसान हुआ है। उससे किसान को आर्थिक स्थिति डबाडोल होने का डर सताने लगा है। खेतों में खराब पड़ी तंबाकू की फसल सड़ रही है। तेज हवा से खेतों में गिरी गेहूं की फसल भी गिर गयी। किसान की वर्षभर की कमाई मौसम ने मिट्टी मिला दी है। उसके बाद परेशान किसानों को शासन-प्रशासन से मिलने वाले मुआवजे से ही उम्मीद बनी हुई है। बे-मौसम बारिश, आंधी से राजा का रामपुर, सराय अगहत, किनौड़ी, अमरोली सहित दर्जनों गांवों में किसानों को नुकसान झेलना पड़ा है। किसान काफ़ी परेशान हैं। खेतों में पड़ी भीगी तम्बाकू को देखकर उसके आँखो में आंसू आ रहे है। खेत में फसल उगाने के लिए अधिकांश किसानों से कर्ज लिया है। जिस कुदरत की मार पड़ी है। अलीगंज क्षेत्र में तंबाकू की खेती बड़े पैमाने पर होती...