मैनपुरी, जून 6 -- आवारा जानवरों से फसलों की रक्षा करने के लिए खेतों में लगाए गए तारों के करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोंकदा में शनिवार सुबह 8 बजे की है। बताया गया है कि आवारा जानवरों से फसलों की रखवाली करने के लिए गांव के ही किसान कश्मीर पुत्र सियाराम ने मक्का के खेतों के चारों तरफ झटका मशीन के तार लगा दिए हैं। यह भी पढ़ें- खेतों पर लगे तारों के करंट से युवक की मौत तीन अन्य घायल इन तारों में करंट आ रहा था। शनिवार की सुबह खेतों पर पहुंचे 25 वर्षीय अवनीश पुत्र सुरेश चंद्र तारों की चपेट...