लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- मोहम्मदी, संवाददाता। क्षेत्र में पुलिस चोरों को गिरफ्तार करने मे लगी थी चोरों ने चुनौती देते हुए गांव परछिया के तीन किसानों के ट्यूबवेल पर लगे कीमती मोटर चोरी कर ले गए। किसानों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। गांव परछिया निवासी किसान अखिलेश, जफीक और खेमकरन के खेत पर 7 फीट गहरे गड्ढे में बोरिंग पर बिजली का मोटर लगा था, जिसे चालू कर किसान सोमवार की शाम घर चले आए थे। मंगलवार को सुबह खेत पर पहुंचे तो बोरिंग से मोटर चोरी हो चुके थे। एक साथ तीन किसानों के मोटर खुल जाने से लोग दहशत में आ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...