औरैया, जनवरी 21 -- अयाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 26 वर्षीय पत्नी 18 जनवरी की शाम चार बजे रोज की तरह खेतों पर गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन ने उसकी आसपास के क्षेत्र में तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही महिला को बरामद किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...