घाटशिला, जून 18 -- गालूडीह। उल्दा पंचायत के किसानों के लिए खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। रेलवे लाइन के पार स्थित उनके खेतों के रास्ते में रेलवे द्वारा लोहे की बैरिकेडिंग कर दी गई है।इसके अलावा उल्दा के किसान रविंद्र गोराई, मंगल गोराई, सुधीर गोराई, सरजीत गोराई, अधिर गोराई आदि द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे बाराज रास्ते पर भी बाराज अधिकारियों ने आवाजाही पर रोक लगा दी है।गुरुवार को मुखिया लाल मोहन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता प्रितेश होडो से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। अभियंता ने कहा कि यह सरकारी जमीन है, इसलिए लिखित आवेदन दें। आवेदन मिलने पर उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...