पीलीभीत, अप्रैल 3 -- कलीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव भीमपुर नौगजा के रहने वाले ग्रामीण गुरुवार को तहसील पहचे। उन्होंने एसडीएम प्रमेश कुमार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के बाहर लोकनिर्माण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीणों को बिना बताए ही खेतों के सामने पुलिया का निर्माण शुरु कर दिया गया। आरोप है कि बिना किसी सूचना के जबरन पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। बरसात में किसानों की फसले बर्बाद होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण का काम बंद कराने की मांग की है। इस दौरान ओमप्रकाश, धर्मपाल, संतोष कुमार, वेलामती, गंगादेई और भागमती आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...