हापुड़, जून 12 -- गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर के जंगल में खेतों के ऊपर से बिजली की लाइन खींचने को लेकर किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुस्साए किसान बिजली उपकेंद्र पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। निगम के अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद किसान वापस लौट गए। हालांकि, अधिकारियों ने उनको समस्या का समाधान करने की बात कहीं है। बुधवार की रात को गांव आलमनगर निवासी ग्रामीण बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे, वहां उन्होंने आरोप लगाया है कि किसानों की खेती की भूमि पर बिजली की लाइन खींची जा रही है। बिजली की लाइन खींचने से किसानों की फसलों को नुकसान होगा। यह भी पढ़ें- खेतों के ऊपर से बिजली की लाइन निकालने का विरोध जबकि, खेतीबाड़ी करने के दौरान किसानों की जान का भी खतरा बना रहेगा। उन्होंने मांग की है कि किसानों के हित को देखते हुए लाइन क...