बागपत, दिसम्बर 7 -- चांदीनगर थाना क्षेत्र के लहचौड़ा गांव में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की जाली काट रहे चोरों को किसानों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी चोरों की घेराबंदी करने का प्रयास किया, लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के रटौल अंडरपास से सरफाबाद तक एनएचएआई ने अपनी भूमि पर लोहे की जालियां लगवाई हुई है, जिससे जंगली जानवर एक्सप्रेस व पर न चढ़ सके। चोर अक्सर लोहे की इन जालियों को निशाना बनाते है। दो दिन पहले भी लहचौड़ा जंगल से चोर जाली काट ले गए थे। जिसके बाद किसानों ने खेतों पर पहरा देना शुरू कर दिया था। लहचौड़ा निवासी किसान देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात जब वह खेतों पर पहुंचे, तो चोर जाली काट रहे थे। तभी उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.