गया, फरवरी 18 -- नगर प्रखंड के चंदौती स्थित बाजार समिति परिसर में कृषि विभाग द्वारा परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत बुधवार को दो दिवसीय किसान मेला सह जैविक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। किसान मेला सह जैविक प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी,उप निदेशक (रसायन) कम्पोस्ट सुबोध कुमार दास, जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने मेले में उपस्थित महिला और पुरुष किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जैविक खेती की अब कोई विकल्प नहीं है। आने वाले भविष्य के जैविक खेती आवश्यक हो गई है। रसायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से जहां मिट्टी की उर्वरता घट रही है। वहीं, मानव स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में जैविक खेती हमारे खेतों की उर्वरता बनाये रखने, पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.