पूर्णिया, फरवरी 23 -- जलालगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में नेशनल मिशन ऑफ नेचुरल फार्मिंग योजना अंतर्गत हो रही प्राकृतिक खेती का केंद्र वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर के एन सिंह तथा सहायक निदेशक निशांत कुमार एवं प्राकृतिक खेती के प्रभारी डॉक्टर संतोष कुमार द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में हो रही प्रत्यक्षण इकाई का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ में 1 एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है। तीनों के द्वारा सांपा गांव के किसान सीताराम मेहता के खेतों में लगे प्राकृतिक खेती में आलू और केला फसलों का निरीक्षण भी किया गया । तीन किसानों के बीच प्राकृतिक खेती का मॉडल फार्म विकास किया गया। प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों में जिज्ञासा जगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...