बक्सर, अगस्त 18 -- पेज पांच के लिए --- चक्की, एक संवाददाता। चक्की प्रखंड क्षेत्र में कृषि विभाग की ओर से फसल सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। सर्वे के दौरान प्रत्येक प्लाट पर वर्तमान स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। किस प्लाट पर घर बना है, कहां खेती हो रही है और खेती वाले प्लाट में कौन-सी फसल लगी है, इसका ब्योरा दर्ज किया जा रहा है। किसानों के खेतों में लगी फसल की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। किसान सलाहकार राजकुमार यादव और रामजी सिंह ने बताया कि फसल सर्वे साल में दो बार किया जाता है। इसके तहत खेतों में लगी फसल और प्लाट की वर्तमान स्थिति की जानकारी दर्ज की जाती है। यह भी पढ़ें- राहत : डिजिटल फसल सर्वे में नालंदा सूबे में पहले पैदान पर बताया कि बरसात के मौसम में सर्वे करना काफी मुश्किल हो रहा है। कई खेतों में पानी और कीचड़ होने के कारण ...