नई दिल्ली, जून 13 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग उसके खेतों, किसानों और गांवों से होकर गुजरता है। उन्होंने यह भी कहा कि सतत कृषि, नवाचार और अनुसंधान 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने के प्रमुख आधार हैं तथा पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक के प्रभावी समन्वय के माध्यम से भारत वैश्विक कृषि नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरने की क्षमता रखता है। बिरला 'विकसित भारत ऐट 2047' के लिए सतत कृषि : परंपरा, प्रौद्योगिकी और ठोस परिणाम' विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- भारत में खेती-किसानी कभी घाटे का सौदा नहीं रही, बीएचयू में बोले सीएम योगी, पौधरापेण भी दिया जोर लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बिरला ने कहा कि भारत...