सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- सीतामढ़ी। जिले में खेती की लागत पिछले वर्ष की तुलना में प्रति हेक्टेयर औसतन 8 हजार से 15 हजार रुपये तक बढ़ गई है। किसानों के अनुसार सबसे अधिक असर सिंचाई, खाद, बीज और कीटनाशकों की कीमतों में वृद्धि से पड़ा है। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण सिंचाई पर प्रति हेक्टेयर 2 से 4 हजार रुपये तक अतिरिक्त खर्च जुड़ गया है। वहीं उर्वरक और कीटनाशकों के दाम बढ़ने से 3 से 5 हजार रुपये तक का अतिरिक्त बोझ पड़ा है। हाईब्रिड बीजों की कीमत में भी वृद्धि हुई है। जिससे बुवाई लागत बढ़ गई है। इसके अलावा मजदूरी दर में इजाफा होने से खेत की जुताई, रोपाई और कटाई पर खर्च बढ़ा है। यह भी पढ़ें- बैल- हल से खेत जोतने की परंपरा बदल ट्रैक्टर, रोटावेटर, थ्रेशर से होने लगी खेती गोदाम नहीं होने के कारण भंडारण की समस्या : भंडारण और परिवहन खर्च भी किसानों की पर...