कानपुर, दिसम्बर 19 -- चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के प्रसार निदेशालय में पोषक अनाजों पर 20 दिसंबर को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विवि के निदेशक शोध डॉ. आरके यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की आयोजक सचिव डॉ. श्वेता ने बताया कि प्रशिक्षण में ज्वार, बाजरा, रागी, सांवा, कंगनी, कोदो एवं कुटकी जैसे छोटे दाने वाले पोषक अनाजों की खेती, उपयोगिता एवं पोषण महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। ये अनाज प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम एवं विटामिन से भरपूर होते हैं। उन्होंने बताया कि पोषक अनाज स्वास्थ्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं पोषण सुरक्षा के लिए गेहूं और चावल की तुलना में बेहतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.