कोटद्वार, दिसम्बर 13 -- भाबर के लछमपुर में शनिवार को ग्राविस संस्था की ओर से आयोजित गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने काश्तकारों को बेहतर उत्पादन के लिए खेती और बागवानी के नए तरीकों की जानकारियां दी। काश्तकारों ने सूचना देने के बाद भी उद्यान और कृषि विभाग के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर आक्रोश जताया। गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए पार्षद जेपी बहुखंडी ने कहा कि सरकार की ओर से खेती में आय बढ़ाने की बात तो की जाती है लेकिन किसानों को बेहतर संसाधन के रूप में उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। तत्पश्चात संस्था के कृषि विशेषज्ञों ने काश्तकारों को मृदा के पीएच आंकने, फलदार पेड़ों का ग्राफ्टिंग करने, कृषि विभाग की मदद से मृदा परीक्षण करवाने, कीटनाशक का प्रयोग करने, बागवानी करने, स्वस्थ और अच्छी पैदावार के लिए उन्नत किस्मों के बीज और पौध का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.